Nexus (Hindi)

· Manjul Publishing
ଇବୁକ୍
443
ପୃଷ୍ଠାଗୁଡ଼ିକ

ଏହି ଇବୁକ୍ ବିଷୟରେ

सेपियन्स के न्यू यॉर्क टाइम्स के #1 बेस्टसेलिंग लेखक की अभूतपूर्व पुस्तक जो बताती है कि सूचना प्रौद्योगिकी ने हमारी दुनिया को कैसे बनाया और कैसे बिगाड़ा है। कहानियों ने हमें एक साथ ला दिया। पुस्तकों ने हमारे विचारों को और हमारी पौराणिक कथाओं को फैलाया। इंटरनेट ने अन्तहीन ज्ञान का आश्वासन दिया। एल्गॉरिद्म ने हमारे रहस्यों को जान लिया, और हमें एक-दूसरे के विरूद्ध खड़ा कर दिया। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस क्या करेगा? नेक्सस इस बात का रोमांचक वृत्तान्त है कि हम इस मुकाम तक कैसे पहुँचे, और जीवित बने रहने के लिए तथा फलने-फूलने के लिए हमें तत्काल कौन-से विकल्प अपनाने चाहिए। सेपियन्स की प्रशस्तियाँ ‘दिलचस्प और उत्प्रेरक’ - बराक ओबामा ‘मेरे एक प्रिय लेखक और चिन्तक’ - नताली पोर्टमैन ‘हमारे दिमाग़ के जाले साफ़ कर देने वाली पुस्तक...यह शक्ति और स्पष्टता को प्रसारित करती है’ - सण्डे टाइम्स ‘इसने हमारी प्रजाति और हमारी दुनिया के प्रति हमारे नज़रिये को बदल दिया’ - गार्डियन

ଲେଖକଙ୍କ ବିଷୟରେ

प्रोफ़ेसर युवाल नोआ हरारी एक इतिहासकार, दार्शनिक और सेपियन्स : अ ब्रीफ़ हिस्टरी ऑफ़ ह्यूमनकाइण्ड, होमो डेयस : अ ब्रीफ़ हिस्टरी ऑफ़ टुमारो, और 21 लेसन्स फ़ॉर द 21स्ट सेन्चुरी के वैश्विक स्तर के बेस्टसेलिंग लेखक हैं। सेपियन्स : अ ग्राफ़िक हिस्टरी उनकी चित्रकथात्मक रूपान्तरण श्रंखला और अनस्टॉपेबल अस उनकी बच्चों के लिए लिखी गयी पुस्तकें हैं। उनकी पुस्तकों की 65 भाषाओं में 4.5 करोड़ से अधिक प्रतियाँ बिकी हैं, जिनमें अकेले सेपियन्स की 2.5 करोड़ प्रतियाँ शामिल हैं जो पहली बार 2013 में प्रकाशित हुर्इ थी। सेपियन्स, न्यू यॉर्क टाइम्स और सण्डे टाइम्स की बेस्टसेलर पुस्तक है और वह निरन्तर 96 ह़फ़्तों तक न्यू यॉर्क टाइम्स की 3 शीर्षस्थ बेस्टसेलर पुस्तकों में शामिल रही है। 1976 में इज़रायल में जन्मे हरारी ने 2002 में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएच.डी की डिग्री प्राप्त की थी। इन दिनों वे जेरुसलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग में लेक्चरर हैं, और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सेन्टर फ़ॉर स्टडी ऑफ़ एक्ज़िस्टेंशियल रिस्क के प्रतिष्ठित रिसर्च फ़ेलो हैं। उनकी गणना इस समय दुनिया में सक्रिय सर्वाधिक प्रभावशाली बौद्धिकों में होती है।

ଏହି ଇବୁକ୍‍କୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ

ଆପଣ କଣ ଭାବୁଛନ୍ତି ତାହା ଆମକୁ ଜଣାନ୍ତୁ।

ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ତଥ୍ୟ

ସ୍ମାର୍ଟଫୋନ ଓ ଟାବଲେଟ
Google Play Books ଆପ୍କୁ, AndroidiPad/iPhone ପାଇଁ ଇନଷ୍ଟଲ୍ କରନ୍ତୁ। ଏହା ସ୍ଵଚାଳିତ ଭାବେ ଆପଣଙ୍କ ଆକାଉଣ୍ଟରେ ସିଙ୍କ ହୋ‍ଇଯିବ ଏବଂ ଆପଣ ଯେଉଁଠି ଥାଆନ୍ତୁ ନା କାହିଁକି ଆନଲାଇନ୍ କିମ୍ବା ଅଫଲାଇନ୍‍ରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ଅନୁମତି ଦେବ।
ଲାପଟପ ଓ କମ୍ପ୍ୟୁଟର
ନିଜର କମ୍ପ୍ୟୁଟର୍‍ରେ ଥିବା ୱେବ୍ ବ୍ରାଉଜର୍‍କୁ ବ୍ୟବହାର କରି Google Playରୁ କିଣିଥିବା ଅଡିଓବୁକ୍‍କୁ ଆପଣ ଶୁଣିପାରିବେ।
ଇ-ରିଡର୍ ଓ ଅନ୍ୟ ଡିଭାଇସ୍‍ଗୁଡ଼ିକ
Kobo eReaders ପରି e-ink ଡିଭାଇସଗୁଡ଼ିକରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ, ଆପଣଙ୍କୁ ଏକ ଫାଇଲ ଡାଉନଲୋଡ କରି ଏହାକୁ ଆପଣଙ୍କ ଡିଭାଇସକୁ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବାକୁ ହେବ। ସମର୍ଥିତ eReadersକୁ ଫାଇଲଗୁଡ଼ିକ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବା ପାଇଁ ସହାୟତା କେନ୍ଦ୍ରରେ ଥିବା ସବିଶେଷ ନିର୍ଦ୍ଦେଶାବଳୀକୁ ଅନୁସରଣ କରନ୍ତୁ।