Maktub (Hindi)

· Manjul Publishing
ಇ-ಪುಸ್ತಕ
190
ಪುಟಗಳು

ಈ ಇ-ಪುಸ್ತಕದ ಕುರಿತು

चिन्तन और पुनरान्वेषण की कालातीत कहानियों से परिपूर्ण, प्रेरणादायी क्लासिक द ॲल्केमिस्ट की अनिवार्य सहयोगी पुस्तक। यह हमारे समय के महानतम लेखकों में से एक की क़लम से निकली उन कहानियों और नीति-कथाओं का संग्रह है जो मानव-परिस्थिति के रहस्यों से परदा उठाती हैं। यह पाओलो कोएलो द्वारा इसी शीर्षक से लिखे गए कॉलम से ली गयी रचनाएँ हैं। मक्तूब का अर्थ है ‘जो लिखा हुआ है'। यह जिज्ञासुओं को आस्था, आत्ममन्थन और रूपान्तरण की यात्रा पर ले जाती है। जैसा कि कोएलो का कहना है, ‘मक्तूब परामर्श देने वाली पुस्तक नहीं है बल्कि अनुभवों का आदान-प्रदान है।' संग्रह की हर कहानी जीवन और दुनिया भर के लोगों के जीवन को नये ढंग से देखने का प्रदीप्त मार्ग दर्शाती है, जिससे हमें अपनी सामूहिक और वैयक्तिक मानवता के बारे में सार्वभौमिक सच्चाइयों को जानने की गुंजाइश मिलती है। जैसा कि कोएलो ने लिखा है, ‘जो व्यक्ति केवल प्रकाश की खोज करता है और अपनी ज़िम्मेदारियों से जी चुराता है, वह कभी प्रबोध हासिल नहीं कर पाएगा। और जो अपनी नज़रों को सूरज पर टिकाये रखता है... वह अन्ततः अन्धत्व को प्राप्त होता है।' इन प्रज्ञापूर्ण कहानियों में बोलते हुए सर्प, पर्वतारोहण करती बूढ़ी स्त्रियाँ, अपने गुरुओं के समक्ष जिज्ञासा व्यक्त करते शिष्य, वार्तालाप करते बुद्ध, रहस्यमय संन्यासी और विश्व के गूढ़ रहस्यों को बताते अनेक सन्त शामिल हैं। उनकी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों के मार्ग पर चलते हुए लघु प्रेरणादायी रचनाओं का यह संग्रह सभी उम्र और पृष्ठभूमि के जिज्ञासुओं को आकर्षित करेगा।

ಲೇಖಕರ ಕುರಿತು

रिओ डि जेनेरो में 1947 में जन्मे हमारे समय के सबसे प्रभावशाली लेखकों में से एक पाओलो कोएलो ने अनेक अन्तरराष्ट्रीय बेस्टसेलर पुस्तकों का लेखन किया है। द अ‍ॅल्केमिस्ट, मैन्युअल ऑफ़ द वारियर ऑफ़ लाइट, द पिल्ग्रिमेज, द वैल्करीज़, ब्रीडा, द फ़िफ्थ माउण्टेन, इलेवन मिनट्स, द ज़ाहिर, द विच ऑफ़ पा पोर्टोबेलो, वेरोनिका डिसाइड्स टु डाइ, द विनर स्टेण्ड्स अलोन, अलेफ़, एडल्ट्री और हिप्पी समेत उनकी अनेक पुस्तकों की 320 मिलियन से ज़्यादा प्रतियाँ बिक चुकी हैं। 

ಈ ಇ-ಪುಸ್ತಕಕ್ಕೆ ರೇಟಿಂಗ್ ನೀಡಿ

ನಿಮ್ಮ ಅಭಿಪ್ರಾಯವೇನು ಎಂದು ನಮಗೆ ತಿಳಿಸಿ.

ಮಾಹಿತಿ ಓದುವಿಕೆ

ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ಫೋನ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಟ್ಯಾಬ್ಲೆಟ್‌‌ಗಳು
Android ಮತ್ತು iPad/iPhone ಗೆ Google Play ಪುಸ್ತಕಗಳ ಆ್ಯಪ್ ಇನ್‌ಸ್ಟಾಲ್ ಮಾಡಿ. ಇದು ನಿಮ್ಮ ಖಾತೆಯನ್ನು ಸ್ವಯಂಚಾಲಿತವಾಗಿ ಸಿಂಕ್‌ ಮಾಡುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ನೀವು ಎಲ್ಲೇ ಇರಿ ಆನ್‌ಲೈನ್‌ ಅಥವಾ ಆಫ್‌ಲೈನ್‌ನಲ್ಲಿ ಪುಸ್ತಕಗಳನ್ನು ಓದಲು ಅನುಮತಿಸುತ್ತದೆ.
ಲ್ಯಾಪ್‌ಟಾಪ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಕಂಪ್ಯೂಟರ್‌ಗಳು
Google Play ನಲ್ಲಿ ಖರೀದಿಸಿದ ಆಡಿಯೋಬುಕ್‌ಗಳನ್ನು ನಿಮ್ಮ ವೆಬ್‌ ಬ್ರೌಸರ್‌ನ ಕಂಪ್ಯೂಟರ್‌ನ ಲ್ಲಿ ಆಲಿಸಬಹುದು.
eReaders ಮತ್ತು ಇತರ ಸಾಧನಗಳು
Kobo ಇ-ರೀಡರ್‌ಗಳಂತಹ ಇ-ಇಂಕ್ ಸಾಧನಗಳ ಕುರಿತು ಓದಲು, ನೀವು ಫೈಲ್ ಅನ್ನು ಡೌನ್‌ಲೋಡ್ ಮಾಡಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ಅದನ್ನು ನಿಮ್ಮ ಸಾಧನಕ್ಕೆ ವರ್ಗಾಯಿಸಬೇಕು. ಫೈಲ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಬೆಂಬಲಿತ ಇ-ರೀಡರ್‌ಗಳನ್ನು ವರ್ಗಾವಣೆ ಮಾಡಲು ವಿವರವಾದ ಸಹಾಯ ಕೇಂದ್ರ ಸೂಚನೆಗಳನ್ನು ಅನುಸರಿಸಿ.