Atomic Habits (Hindi)

· Manjul Publishing
4,5
172 bài đánh giá
Sách điện tử
256
Trang

Giới thiệu về sách điện tử này

लोग सोचते हैं कि जब आप अपने जीवन को बदलना चाहते हैं, तो आपको कुछ बड़ा सोचने की ज़रूरत होती है, लेकिन दुनिया के ख्याति प्राप्त आदतों के विशेषज्ञ जेम्स क्लियर ने एक अन्य तरीक़ा खोज निकाला है। उनका मानना है कि वास्तविक बदलाव सैकड़ों छोटे-छोटे निर्णयों के संयुक्त प्रभाव से आता है। छोटे निर्णयों में वे दो पुश-अप प्रतिदिन करने, पांच मिनट पहले जागने और मात्र एक पृष्ठ ज़्यादा पढ़ने जैसी बातों का उदाहरण देते हैं, जिन्हें वे एटॉमिक हैबिट्स कहते हैं। अपनी इस क्रांतिकारी किताब में क्लियर बताते हैं कि आख़िर कैसे छोटे-छोटे बदलाव जीवन को बदल देने वाले नतीजों में तब्दील हो जाते हैं। वे कुछ आसान तकनीकें बताते है जिससे किसी के जीवन में अस्त-व्यस्तता कम हो जाती है और जीवन अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इन तकनीकों में वे आदतों को क्रमबद्ध करने की भुलाई जा चुकी कला, दो मिनट के नियम की अप्रत्याशित शक्ति और गोल्डी लॉक्स ज़ोन में प्रवेश करने की तरकीब का उल्लेख करते हैं। आधुनिक मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस के गहन शोध के आधार पर वे व्याख्या करते हैं कि ये छोटे बदलाव क्यों मायने रखते हैं। साथ ही वे उन ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं, शीर्ष सीईओ और विख्यात वैज्ञानिकों की प्रेरक कहानियां भी बताते हैं, जिन्होंने उत्पादक, उत्प्रेरित और प्रसन्न बने रहने के लिए छोटी आदतों के विज्ञान को अपनाया है।

Xếp hạng và đánh giá

4,5
172 bài đánh giá

Giới thiệu tác giả

जेम्स क्लियर आदतों को विकसित करने, निर्णय लेने की क्षमता और निरंतर सुधार से जुड़े विषयों पर केंद्रित लेखक और वक्ता हैं। उनके कार्यों का प्रकाशन द न्यू यॉर्क टाइम्स, टाइम और आन्त्रप्रेन्योर में हो चुका है। वे सीबीएस के दिस मॉर्निंग शो में भी आ चुके हैं। उनकी वेबसाइट को हर माह लाखों लोग देखते हैं और यही नहीं, लाखों लोग उनके लोकप्रिय न्यूज़लेटर को सब्स्क्राइब भी कर चुके हैंफ़ॉर्चून 500 कंपनियों में वे नियमित रूप से व्याख्यान देते रहे हैं। उनके कार्यों का इस्तेमाल एनएफएल, एनबीए और एमएलबी में अनेक टीमों ने किया है। द हैबिट्स अकैडमी के ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से क्लियर ने 10,000 से ज़्यादा लीडरों, मैनेजरों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है। द हैबिट्स अकैडमी उन लोगों और संगठनों के लिए प्रशिक्षण का प्रमुख मंच है, जो जीवन और कार्यक्षेत्र में बेहतर आदतें विकसित करने में रुचि रखते हैंक्लियर एक उत्साही वेटल़िफ़्टर और फ़ोटोग्राफर भी हैं। वे कोलंबस, ओहायो में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।।


Xếp hạng sách điện tử này

Cho chúng tôi biết suy nghĩ của bạn.

Đọc thông tin

Điện thoại thông minh và máy tính bảng
Cài đặt ứng dụng Google Play Sách cho AndroidiPad/iPhone. Ứng dụng sẽ tự động đồng bộ hóa với tài khoản của bạn và cho phép bạn đọc trực tuyến hoặc ngoại tuyến dù cho bạn ở đâu.
Máy tính xách tay và máy tính
Bạn có thể nghe các sách nói đã mua trên Google Play thông qua trình duyệt web trên máy tính.
Thiết bị đọc sách điện tử và các thiết bị khác
Để đọc trên thiết bị e-ink như máy đọc sách điện tử Kobo, bạn sẽ cần tải tệp xuống và chuyển tệp đó sang thiết bị của mình. Hãy làm theo hướng dẫn chi tiết trong Trung tâm trợ giúp để chuyển tệp sang máy đọc sách điện tử được hỗ trợ.